बुलंदशहर: ग्राम औखद में 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत औखद में विकास कार्यों को गति देते हुए 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत औखद में विकास कार्यों को गति देते हुए 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस नई सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

निर्माण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए ठेकेदार परवेज ने बताया कि सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंट और बदरपुर सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी अभियंता ऋषिपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्वीकृत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और उच्च स्तर से अनुमति मिलने पर अतिरिक्त निर्माण भी कराया जाएगा।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद ने कहा कि इस मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। मौके पर मौजूद सुखबीर सिंह, विजय सिंह और मनोज सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। ग्रामीणों का मानना है कि इस सड़क से गांव के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

 

Voice Of News24