मिठौरा: किसान रजिस्ट्री के लिए जागरूकता वाहन रवाना, एडीओ एजी ने दिखाई हरी झंडी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सरकार की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को मिठौरा विकास खंड से एक विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सरकार की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार को मिठौरा विकास खंड से एक विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। एडीओ एजी सतीश प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को क्षेत्र के गाँवों के लिए रवाना किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

गाँव-गाँव पहुँच: यह वाहन ब्लॉक के सभी गाँवों का भ्रमण कर किसानों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया समझाएगा।

दस्तावेजों की जानकारी: किसानों को रजिस्ट्री के लिए आवश्यक कागजात, आवेदन की अंतिम तिथि और सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ: इस रजिस्ट्री का मुख्य लक्ष्य किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें खाद, बीज और अन्य कृषि सब्सिडी का लाभ सीधे और समय पर मिल सके।

अधिकारियों की अपील

एडीओ एजी सतीश प्रजापति ने किसानों से आग्रह किया कि वे कृषि योजनाओं से वंचित होने से बचने के लिए समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। इस दौरान एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, रमेश कुमार और उमेश पांडेय समेत ब्लॉक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24