महराजगंज
महराजगंज जनपद के जीएसटी एसआइबी (इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) ने जनपद में फर्जी रिफंड के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जीएसटी एसआइबी (इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) ने जनपद में फर्जी रिफंड के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया है कि कई निर्यातक सरकार से जीएसटी रिफंड लेने के बाद अपनी फर्में बंद कर फरार हो गए हैं।

एसआइबी अधिकारी बृजेश पांडेय के मुताबिक, इन सभी संदिग्ध फर्मों के रिटर्न एक ही चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) अभिषेक जायसवाल द्वारा दाखिल किए जा रहे थे। पूछताछ में सीए ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप पर मिलने वाले दस्तावेजों के आधार पर रिटर्न भर रहे थे, जबकि भौतिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

जांच में एक बड़ी विसंगति भी मिली है, जहाँ कारोबारी आलम ने माल ‘B2C’ (उपभोक्ता) को बेचने का दावा किया, लेकिन सीए ने उसे ‘B2B’ (व्यापारी) दिखाकर रिफंड क्लेम किया। विभाग अब डिजिटल साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी की पुष्टि होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















