महराजगंज: लेहड़ा मंदिर के पास पत्नी पर कातिलाना हमला करने वाला पति गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के 25 फरवरी 2026। थाना बृजमनगंज पुलिस को हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के 25 फरवरी 2026। थाना बृजमनगंज पुलिस को हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे शातिर अभियुक्त दिनेश प्रजापति को रेलवे स्टेशन फरेंदा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश के तहत किया था हमला

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश ने अपनी पत्नी को लेहड़ा माता मंदिर दर्शन कराने के बहाने सुनसान जंगल में ले गया था। वहाँ उसने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और मृत समझकर फरार हो गया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहचान छिपाने के लिए मुंबई भाग गया था।

सर्विलांस की मदद से दबोचा गया

अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की। जैसे ही वह वापस जिले में आया, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Voice Of News24