महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास बैंदौली गांव के समीप बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास बैंदौली गांव के समीप बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण
घायलों की पहचान अली हुसैन (65) और उनकी पत्नी आयशा खातून (62) के रूप में हुई है। दोनों ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोढ़िया के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सक्रियता से एंबुलेंस बुलाकर दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुंचाया गया।
इलाज और रेफरल
अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला आयशा खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, अली हुसैन का इलाज सीएचसी में जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूसरी बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026




















