महराजगंज
महराजगंज जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को चौक थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बुधवार को चौक थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में कुल चार मामले आए, जिनमें से एक का मौके पर ही दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निस्तारण कर दिया गया।
राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी आईं शिकायतें
दोपहर 2 बजे शुरू हुई जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों का वर्गीकरण किया गया। कुल प्राप्त चार मामलों में से दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि दो मामले पुलिस विभाग से जुड़े पाए गए।
त्वरित निस्तारण के लिए टीम गठित
थाना प्रभारी ने शेष तीन लंबित मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। विशेषकर राजस्व से जुड़े मामलों के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई है, जो मौके पर जाकर विवादों का हल निकालेगी।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना है और किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















