बांसी: एसडीएम-सीओ आवास के सामने व्यापारी के घर डकैती, 100 ग्राम सोना और चांदी पार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आवास के ठीक सामने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आवास के ठीक सामने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 23 और 24 फरवरी की दरमियानी रात चोरों ने नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी व व्यापारी विष्णु जायसवाल उर्फ सोनू जायसवाल की किराना दुकान और आवास को निशाना बनाया।

लाखों के जेवरात और डीवीआर ले गए चोर

व्यापारी के अनुसार, चोर दुकान का ताला तोड़कर 100 ग्राम सोना (दो बिस्कुट), सवा किलो चांदी, एक मोबाइल फोन और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पीड़ित ने बताया कि यह सोना-चांदी उन्हें व्यापारिक स्कीम के माध्यम से प्राप्त हुआ था। महज तीन दिन पहले ही कोतवाली से 200 मीटर दूर ‘काका बेकर्स’ में भी ऐसी ही चोरी हुई थी, जिसमें पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

वीवीआईपी इलाके में हुई इस वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बांसी कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई में जुटे हैं।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ रोहिणी यादव और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासे का दावा किया है, हालांकि लगातार हो रही चोरियों ने बांसी पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.