सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालकुंडा (टोला केवटलिया) में चुनावी रंजिश या आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालकुंडा (टोला केवटलिया) में चुनावी रंजिश या आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर मृतका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

खेत जाते समय हुआ था जानलेवा हमला
घटनाक्रम के अनुसार, बीती 8 फरवरी को कृष्णावती अपनी बेटी और बहन के साथ खेत में खाद डालने जा रही थीं। रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों व लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में कृष्णावती को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर किया गया था।

तीन दिन चला संघर्ष, 11 फरवरी को ली अंतिम सांस
अस्पताल में जीवन और मौत के बीच तीन दिनों तक जूझने के बाद आखिरकार 11 फरवरी की सुबह कृष्णावती का निधन हो गया। विधायक विनय वर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सरकारी मदद और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम परिवार के साथ खड़ी है।”
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026




















