बर्डपुर: सरकारी गड्ढे पर अवैध निर्माण के आरोप से बढ़ा विवाद, गांव में जलभराव से ग्रामीण बेहाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत वेदपुर नंबर-1 (टोला पोखरभीतवा) में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत वेदपुर नंबर-1 (टोला पोखरभीतवा) में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज एक पुराने गड्ढे को पाटकर वहां अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पूरे गांव की जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई है।

जल निकासी बाधित, खेतों में जा रहा गंदा पानी

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गड्ढा गांव के बरसाती और घरेलू पानी के निकास का मुख्य जरिया था। अब मार्ग अवरुद्ध होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और किसानों के खेतों में घुस रहा है। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि राजस्व टीम द्वारा गलत पैमाइश किए जाने के कारण भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल

मामला तब और पेचीदा हो गया जब आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि “मौके पर कोई अवैध कब्जा नहीं है।” इस रिपोर्ट ने ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया है। उनका सवाल है कि यदि कब्जा नहीं है, तो सरकारी रिकॉर्ड का गड्ढा कहाँ गायब हो गया और गांव में जलभराव क्यों हो रहा है?

प्रशासनिक पक्ष

हल्का लेखपाल शशांक सौरभ का कहना है कि पैमाइश नियमों के तहत की गई है। हालांकि, ग्रामीण इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए जिलाधिकारी से दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान करता है या ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.