इटवा: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर, विधायक विनय वर्मा ने स्कूल को ₹25 लाख देने का किया ऐलान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मंगलवार को कठेला स्थित जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मंगलवार को कठेला स्थित जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संबोधन

शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए आविष्कारों की सराहना करते हुए कहा कि आज के नन्हे वैज्ञानिक ही कल देश का भविष्य बनेंगे। विधायक ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कठेला के शैक्षिक विकास हेतु बड़ी घोषणा

क्षेत्रीय जनता की मांग और स्कूल की जरूरतों को देखते हुए विधायक विनय वर्मा ने सिद्धार्थ जूनियर हाई स्कूल के नए भवन निर्माण हेतु ₹25 लाख देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मद्रहव बाबा श्री सुरेश्वर पुरी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री हरि राम पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में अमरेंद्र वर्मा, यश वर्मा, प्रियंका यादव और फैजान अहमद सहित कई छात्रों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में ओम प्रकाश वर्मा, राहुल सोनी और राज किशोर मोदनवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.