सिद्धार्थनगर: खाद्य विभाग ने नष्ट कराया 35 किलो नकली खोया, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मिलावटी मिठाइयों और नकली खोये के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने 35 किलो संदिग्ध खोया जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मिलावटी मिठाइयों और नकली खोये के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने 35 किलो संदिग्ध खोया जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया।

अस्वच्छ परिस्थितियों में मिला स्टॉक

जांच टीम जब मौके पर पहुँची, तो पाया कि खोया बेहद गंदगी और अस्वच्छ माहौल में रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है। विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों से खोये के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

केवल त्योहारों तक सीमित सक्रियता पर उठे सवाल

प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। नागरिकों का आरोप है कि विभाग केवल त्योहारों के आसपास ‘औपचारिक’ छापेमारी करता है, जबकि साल भर बाजारों और चौराहों पर बिना ढकी मिलावटी मिठाइयां, नकली पनीर और दूषित खोया खुलेआम बेचा जा रहा है। धूल और मक्खियों के बीच बिकने वाली ये मिठाइयां जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रही हैं।

मंगलवार की इस कार्रवाई ने मिलावट के नेटवर्क को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या विभाग केवल खानापूर्ति करेगा या इन मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर और सख्त अभियान चलाकर जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ सुनिश्चित कराएगा।

Voice Of News24