औरैया
औरैया जनपद के विकास खंड बिधूना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखरा में पंचायती राज विभाग के दावों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के विकास खंड बिधूना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखरा में पंचायती राज विभाग के दावों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहाँ लाखों की लागत से बनी गौशाला की बाउंड्रीवॉल मंगलवार शाम अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य में प्रयुक्त घटिया सामग्री की कलई खुल गई है।
लाखों का बजट, कागजी मजबूती
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में इस बाउंड्रीवॉल का निर्माण लगभग ₹6.45 लाख की लागत से हुआ था, जिसके बाद रखरखाव के नाम पर करीब ₹1.5 लाख अतिरिक्त खर्च किए गए। कुल ₹8 लाख से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद, मंगलवार शाम 5:00 बजे करीब 25 से 30 मीटर दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश और गोवंशों की दुर्दशा
घटना के बाद मलबे में गोवंशों के दबने की आशंका जताई गई, हालांकि गौशाला प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रबंधन ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाकर मलबे को साफ कराया, जिसे अधिकारियों की नजरों से सच छिपाने की कोशिश माना जा रहा है। यही नहीं, मौके पर कूड़े और मिट्टी के ढेरों में गोवंशों की हड्डियां भी बिखरी नजर आईं, जो गौशाला के भीतर की भयावह स्थिति को बयां कर रही हैं।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
पंचायती राज विभाग के आलाधिकारी इस पूरे प्रकरण पर मौन साधे हुए हैं। अब क्षेत्रीय जनता की निगाहें जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या इस भ्रष्टाचार के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर गाज गिरेगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026























