औरैया: राजस्व वसूली में लाएं तेजी, बड़े बकायेदारों की सूची होगी सार्वजनिक – डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

औरैया

औरैया जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं राजस्व वसूली कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं राजस्व वसूली कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की। बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करें और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख निर्देश और रणनीतियां

जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रत्येक तहसील के 10 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही, आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य निरीक्षकों को मिलावटखोरों के विरुद्ध और आबकारी विभाग को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी करने के सख्त निर्देश दिए। परिवहन विभाग (ARTO) को डग्गामार और अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने को कहा गया।

न्यायिक कार्यों में तेजी

डीएम ने न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए 1 से 5 वर्ष पुराने प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। बैठक में एडीएम (वि/रा) अविनाश चन्द्र मौर्य, एडीएम (न्यायिक) नीरज प्रसाद सहित समस्त उप जिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24