बलिया: प्रभारी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

बलिया

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य योजनाओं की सुस्त प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रभारी जिलाधिकारी ने संस्थानिक प्रसव और जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतानों को तत्काल निपटाने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) मामलों की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए ताकि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आए।

अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और ‘कायाकल्प’ योजना के तहत स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हेल्थ डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी जारी की गई। अंत में, उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के साथ मृदु व्यवहार करने और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न करने की नसीहत दी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.