महराजगंज
महराजगंज जनपद के ब्लॉक लक्ष्मीपुर के अंतर्गत ग्राम बैरवा बनकटा में राशन वितरण में धांधली और कोटेदार की मनमानी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ब्लॉक लक्ष्मीपुर के अंतर्गत ग्राम बैरवा बनकटा में राशन वितरण में धांधली और कोटेदार की मनमानी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को कम राशन देने और विरोध करने पर अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद, आज प्रशासन पूरी तरह हरकत में नजर आया।
क्या है पूरा मामला?
पिछले कई दिनों से बैरवा बनकटा के ग्रामीण कोटेदार पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार सरकारी मानकों के विपरीत प्रति यूनिट कम राशन दे रहा है। जब कार्डधारकों ने इसका विरोध किया, तो कोटेदार ने सुधार करने के बजाय अपनी ‘दबंगई’ दिखाई और ग्रामीणों को धमकाया।
इसी दौरान किसी ग्रामीण ने कोटेदार की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कोटेदार का व्यवहार और राशन कम देने की शिकायतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश भड़क उठा।
सप्लाई इंस्पेक्टर की जांच और ग्रामीणों का घेराव
वीडियो वायरल होने और उच्चाधिकारियों (DM-SDM) तक मामला पहुँचने के बाद, आज सप्लाई इंस्पेक्टर जांच के लिए बैरवा बनकटा गांव पहुंचे। जैसे ही टीम गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और कोटेदार के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस ‘राशन माफिया’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका कोटा निरस्त किया जाए।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026





















