महराजगंज
महराजगंज जनपद के स्थित कोठीभार थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 21 फरवरी की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थित कोठीभार थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 21 फरवरी की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित पिता के अनुसार, रात करीब 11 बजे सरफराज, शमशेर और एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और सोते समय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों के जागने पर आरोपी हाथापाई कर फरार हो गए। आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय के बजाय चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आरोपी खुलेआम केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मामले में दरोगा संदीप वर्मा का कहना है कि जांच जारी है और पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026





















