सिसवा बाजार: 4 मार्च को निकलेगी भव्य नरसिंह शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर हिंदू कल्याण मंच की बैठक संपन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय संगठन हिंदू कल्याण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक “मंच सभागार” में संपन्न हुई, जिसमें आगामी होली महापर्व और पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय संगठन हिंदू कल्याण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक “मंच सभागार” में संपन्न हुई, जिसमें आगामी होली महापर्व और पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष भद्रा और चंद्रग्रहण के विशेष संयोग के कारण विद्वान पुरोहितों के निर्णय अनुसार 2 मार्च को रात्रि 12:50 बजे होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को होली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।

इसी पावन अवसर पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष यात्रा का नेतृत्व महंत श्री शिवनारायण दास जी महाराज (सोनौली) एवं महंत श्री शंभू नाथ जी महाराज (बेलहिया) करेंगे। शोभायात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के सह विभाग प्रचारक अजीत जी का बौद्धिक संबोधन होगा।

शोभायात्रा का मार्ग

यात्रा प्रातः 8 बजे श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर काली मंदिर, स्टेट चौक, सब्जी मंडी, श्री श्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन, पुरानी पुलिस चौकी और गोपाल नगर होते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर तक जाएगी। वापसी में अमरपुरवा होते हुए पुनः रामजानकी मंदिर पर संपन्न होगी।

मंच ने नगरवासियों से अपील की है कि वे मार्ग में मटकी बांधकर यात्रा का भव्य स्वागत करें। बैठक में अमित पूरी, नितेश श्रीवास्तव, रवि यादव और विकास जायसवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News24