विराट हिंदू सम्मेलन: महामंडलेश्वर स्वामी सुरेन्द्रानंद गिरी ने फूंका एकता का शंखनाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मलकपुर में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज ने हजारों सनातनी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मलकपुर में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज ने हजारों सनातनी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने हिंदू समाज को समरसता, अटूट एकता और संगठन का संकल्प दिलाते हुए समाज में आत्मबल का संचार किया।

 

सम्मेलन के दौरान स्थानीय शिव मंदिर और कथित मजार के बीच वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद का मुद्दा भी गरमाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान जाहरवीर बाबा की समाधि से जुड़ा है, जहाँ जलाभिषेक को लेकर लंबे समय से गतिरोध बना हुआ था। इस गतिरोध को तोड़ते हुए स्वामी जी के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने विवादित स्थल पर पहुँचकर विधिवत जलाभिषेक किया।

महामंडलेश्वर ने शांति और संवाद के जरिए विवाद सुलझाने का आह्वान करते हुए मंदिर निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस साहसिक पहल से स्थानीय सनातनी समाज में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्रवासियों ने स्वामी जी के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.