बलिया: गड़वार पुलिस ने दबिश देकर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हितेश कुमार की टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

उप-निरीक्षक अनिल कुमार यादव और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह ने सवरुपुर गांव में दबिश देकर दिलीप राजभर (42 वर्ष) और सुरेश राजभर (59 वर्ष) को उनके निवास से दबोचा। पकड़े गए दोनों अभियुक्त धारा 143, 435, 341 और 332 भादवि के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.