बलिया
बलिया जनपद के होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन छापेमारी अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम ने बेसन, बूंदी के लड्डू, खोया और वनस्पति घी के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही 12 किलो गुलाब जामुन, 14 किलो छेना मिठाई और 4 किलो रंगीन जलेबी को विनष्ट कराया। विभाग ने विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि खाद्य रंगों का प्रयोग मानकों के अनुरूप ही करें। सहायक आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयों की खरीदारी से बचें। मानकों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026




















