सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहारों को लेकर उसका बाजार थाने में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में आज थाना उसका बाजार परिसर में ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने की। बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों को गांव की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस से साझा करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने शासन, उच्चाधिकारियों और माननीय न्यायालय द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी आदेशों-निर्देशों से सभी को विस्तार से अवगत कराया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा बनाए रखना और त्योहारों को बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न कराना है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.