सिद्धार्थनगर का मान: डॉ. सुभाष यादव ‘बेस्ट फिजियो इन ऑर्थो’ सम्मान से नवाजे गए

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण हेतु सिद्धार्थनगर के डॉ. सुभाष यादव को ‘बेस्ट फिजियो इन ऑर्थो’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण हेतु सिद्धार्थनगर के डॉ. सुभाष यादव को ‘बेस्ट फिजियो इन ऑर्थो’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. यादव वर्तमान में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर कार्यरत हैं और ‘पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ के सिद्धार्थनगर ब्रांच कन्वेनर भी हैं।

ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी में वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने अनगिनत मरीजों को दर्द मुक्त जीवन और बेहतर गतिशीलता प्रदान की है। समारोह के मुख्य अतिथि ने उनके मानवीय दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। डॉ. यादव की इस उपलब्धि से जनपद के चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है। यह सम्मान उनके चिकित्सा कौशल और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रमाण है।

 

 

Voice Of News24