सुरक्षा व्यवस्था का जायजा: फरेंदा में क्षेत्राधिकारी और एसडीएम ने संभाला मोर्चा, पैदल गश्त कर परखा सुरक्षा चक्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सोमवार को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सोमवार को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा अनिरुद्ध और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेन्द्र गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन आनंदनगर और कस्बा फरेंदा के मुख्य बाजारों में सघन पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में शांति और सुरक्षा का भाव पैदा करना तथा शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.