औरैया: बेला पुलिस ने अवैध शराब के साथ अभियुक्त को दबोचा, 20 क्वार्टर बरामद

औरैया

औरैया जनपद के अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेला थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेला थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उप-निरीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस टीम और मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कानपुर रोड बम्बा के पास से अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ चंदू (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पकड़ा गया अभियुक्त ग्राम बर्रू कुलासर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेला में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

Voice Of News24