अजीतमल पुलिस की कार्रवाई: 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अजीतमल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अजीतमल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई सोमवार को संपन्न हुई।

जगन्नाथपुर मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी अजीतमल के नेतृत्व में हे.का. मुकेश कुमार व उनकी टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर सुरेन्द्र सिंह (पुत्र वीरसिंह, निवासी हजारीपुर) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 22 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

विधिक कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना अजीतमल में मु.अ.सं. 76/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News24