औरैया
औरैया जनपद के ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को “वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को “वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी लाभ दिलाना रहा।

आला अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व सहायता सामग्री भी वितरित की।

जनहित में दी गई जानकारियां
शिविर के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी नागरिक कानूनी जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन और न्यायपालिका मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी एक ही छत के नीचे प्रदान की गई।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026























