बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट चौराहे पर विधायक चंद्रपाल सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह (बाबूजी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट चौराहे पर विधायक चंद्रपाल सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह (बाबूजी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने बाबूजी के राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
जनता के मुद्दों पर जोर
एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता का समर्थन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने डिबाई के विकास, युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाया है। उनका लक्ष्य विकास की हर योजना को धरातल पर उतारना है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह, पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल और नरोरा चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















