हापुड़
हापुड़ जनपद के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर शुक्रवार देर शाम बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर शुक्रवार देर शाम बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरेराह मारपीट
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसा रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर आवागमन जारी था और लोग मूकदर्शक बनकर इस पूरी घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















