मेरठ का ऐतिहासिक दिन: PM मोदी आज करेंगे देश की पहली हाईस्पीड रैपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन

मेरठ

मेरठ जनपद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को आज नई रफ़्तार मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली हाईस्पीड ‘नमो भारत’ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का भव्य उद्घाटन करेंगे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को आज नई रफ़्तार मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली हाईस्पीड ‘नमो भारत’ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी स्कूली बच्चों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ ट्रेन में सफर भी करेंगे, जिसके बाद वे मोहिउद्दीनपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

रफ़्तार का नया युग

दिल्ली से मेरठ के बीच 82.15 किमी की दूरी अब महज 55 मिनट में तय होगी। यह ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी, जिसमें कुल 13 स्टेशन होंगे। हाल ही में हुए ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन ने 160 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ते हुए मेरठ साउथ से दिल्ली की दूरी मात्र 48 मिनट में पूरी कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

सुविधा और तकनीक

पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि शेष मार्ग एलिवेटेड (ऊपर) बनाया गया है। इस परियोजना से न केवल दिल्ली-एनसीआर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि लाखों यात्रियों का समय और पैसा भी बचेगा। मेरठ अब सीधे तौर पर हाईस्पीड कनेक्टिविटी के जरिए दिल्ली के करीब आ गया है।

 

 

Voice Of News24