उतरौला: नरवा पुल का कायाकल्प शुरू, बाढ़ की समस्या से मिलेगी मुक्ति; ग्रामीणों में खुशी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला-बिजलीपुर बाईपास मार्ग पर स्थित नरवा के पुराने पुल को तोड़कर अब नए और आधुनिक पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला-बिजलीपुर बाईपास मार्ग पर स्थित नरवा के पुराने पुल को तोड़कर अब नए और आधुनिक पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। आईटीआई कॉलेज और कट्टा शंकर नगर के पास स्थित यह पुल दशकों से क्षेत्र की बड़ी समस्या बना हुआ था।

क्यों जरूरी था नया निर्माण?

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुराना पुल काफी नीचा था। हर साल मानसून के दौरान बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता था, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक यात्रियों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता था या फिर कई दिनों तक रास्ता बंद रहने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ऊँचा और चौड़ा होगा नया पुल

प्रशासन ने जनभावनाओं को देखते हुए अब इस पुल को पहले से अधिक ऊँचा और चौड़ा बनाने का निर्णय लिया है। नए डिजाइन से यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में जलभराव की स्थिति में भी यातायात बाधित नहीं होगा। इस पहल से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है और बाईपास मार्ग पर सफर अब अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.