घुघली: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना-परतावल मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना-परतावल मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिपरा मुण्डेरी गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

सोनबरसा गांव के निवासी रेखा (17), सचिन (20) और सुदामा (65) अपनी बुआ के घर नटवा जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे जैसे ही उनकी बाइक पिपरा मुण्डेरी के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।

त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों (ईएमटी अखिलेश और पायलट कुलदीप यादव) की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Voice Of News24