सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से चौगानपुर में मातम, विधायक ने जताया शोक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चौगानपुर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चौगानपुर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में दो घनिष्ठ मित्रों, सुमित कुमार (22 वर्ष) पुत्र कृष्णगोपाल और धर्मेंद्र सिंह (20 वर्ष) पुत्र सतपाल की असामयिक मृत्यु हो गई। वहीं, तीसरा साथी देवेंद्र (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार देर शाम डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इतनी कम उम्र में दो होनहार युवाओं का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक ने घायल देवेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। गमगीन माहौल में ग्रामीणों ने नम आंखों से दोनों युवकों को अंतिम विदाई दी।

 

 

 

Voice Of News24