गैसड़ी: भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में बिखरे थारू संस्कृति के रंग, कलाकारों का हुआ सम्मान

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थारू जनजाति बहुल क्षेत्र इमिलिया कोडर स्थित संग्रहालय में शनिवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा ‘भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।


बलरामपुर जनपद के थारू जनजाति बहुल क्षेत्र इमिलिया कोडर स्थित संग्रहालय में शनिवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा ‘भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाना था।

कार्यक्रम में दोनों देशों के थारू समुदाय के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत और नेपाल से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, थारू समाज के बच्चों के बीच पहुँचकर उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी भाईचारा और पर्यटन को नई दिशा मिलती है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24