समयबद्ध निस्तारण न होने पर डीएम सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

बलिया

बलिया जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन शिकायतों के निस्तारण में देरी पर कड़ा रुख अपनाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन शिकायतों के निस्तारण में देरी पर कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, राशन कार्ड और स्वास्थ्य से जुड़े कुल 119 मामले सामने आए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। टीकादेवरी में भूमि विवाद और मुस्तफाबाद में बिजली की समस्याओं सहित रसड़ा सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रवि कुमार और क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24