भक्तिमय हुआ रसड़ा: सुल्तानीपुर में महायज्ञ का भव्य आगाज, 1100 कलशों के साथ निकली 15 किमी लंबी यात्रा

बलिया

बलिया जनपद के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित ‘नव कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ’ के शुभारंभ पर शनिवार को श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित ‘नव कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ’ के शुभारंभ पर शनिवार को श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महायज्ञ की शुरुआत 1100 से अधिक बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसने लगभग 15 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया।

भव्य कलश यात्रा का मार्ग

यज्ञ मंडप से शुरू हुई यह यात्रा राघोपुर, कमतैला, सिंगही, छितौनी होते हुए रसड़ा नगर के प्यारेलाल चौराहा और बस स्टेशन मार्ग से गुजरी। हाथी-घोड़ों, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों के साथ निकली इस यात्रा का नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व अयोध्या की अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका गौरांगी गौरी और प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने किया।

1 मार्च तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

संयोजक गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ 1 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन सायंकाल गौरांगी गौरी द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। काशी के विद्वानों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न होगा और 1 मार्च को विशाल भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News24