विधानसभा में गूंजी डिबाई के विकास की आवाज: विधायक चंद्रपाल सिंह ने सदन में रखीं महत्वपूर्ण मांगें

बुलंदशहर

लखनऊ डिबाई उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर आवाज उठाई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ डिबाई उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर आवाज उठाई। विधायक ने प्रदेश के ‘सर्वस्पर्शी’ बजट का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त किया।

सदन को संबोधित करते हुए विधायक ने डिबाई क्षेत्र के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा संस्थानों के उन्नयन और सिंचाई सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष बजट की मांग रखी। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास की धारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए।

क्षेत्र में भव्य अभिनंदन

बजट सत्र से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उन्होंने जरगवां स्थित दधीचि मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने चौधरी चरण सिंह, बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विधायक ने माँ बेला भवानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24