यमुना अथॉरिटी: ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिकारियों से की भेंट, ग्रीन बेल्ट व भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर:यमुना अथॉरिटी कार्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने ओएसडी शिवअवतार सिंह और डिप्टी एसपी धर्मेंद्र सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने ओएसडी शिवअवतार सिंह से आग्रह किया कि इन गतिविधियों की जांच में पारदर्शिता बरती जाए ताकि संबंधित लोगों को न्याय मिल सके। साथ ही, उन्होंने अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात, उन्होंने चर्चित और जांबाज पुलिस अधिकारी रहे डिप्टी एसपी धर्मेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। इस औपचारिक भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.