सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी इन दिनों अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और मानवीय दृष्टिकोण को लेकर चर्चा में हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी इन दिनों अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और मानवीय दृष्टिकोण को लेकर चर्चा में हैं। मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के विभिन्न थानों में तैनात रहीं कुसुम भाटी ने साबित किया है कि वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ संवेदनशील पुलिस अधिकारी भी हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कुसुम भाटी की प्राथमिकता पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद से सुलझाना रही है। उन्होंने कई बिखरते परिवारों को मिल-बैठकर टूटने से बचाया है। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि फरियादी न केवल न्याय पाकर संतुष्ट होते हैं, बल्कि दुआएं देकर जाते हैं।
थाने में व्यवस्था सुधार और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली कुसुम भाटी ने टीमवर्क के जरिए पुलिस का इकबाल बुलंद किया है। उनके नेतृत्व में महिला थाना निरंतर प्रगति कर रहा है, जहाँ पीड़ितों को त्वरित इंसाफ और सुरक्षा का अहसास मिल रहा है।
फरेंदा समाधान दिवस: राजस्व मामलों की रही भरमार, DM और SP ने सुनीं जनसमस्याएंhttps://t.co/QQKhk01hyf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 21, 2026





















