बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नरोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नरोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को शाहजहांपुर से धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदेश कुमार उर्फ चंदन (निवासी थाना रामचंद्र मिशन) और विवेक दीक्षित (निवासी सदर बाजार, शाहजहांपुर) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी नरोरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 19/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी डिबाई के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद आर्य की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर यह घेराबंदी की। टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत यादव, निखिल कुमार मिश्रा और अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।
फरेंदा समाधान दिवस: राजस्व मामलों की रही भरमार, DM और SP ने सुनीं जनसमस्याएंhttps://t.co/QQKhk01hyf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 21, 2026





















