महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैदौली के टोला वनकटवा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैदौली के टोला वनकटवा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ सालों से एक बिजली का पोल जर्जर अवस्था में खड़ा है, जो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पोल ‘मौत को दावत’ दे रहा है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब तक यह पोल जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में नहीं आया? यदि आया, तो अभी तक इसकी मरम्मत या इसे बदलने की जहमत क्यों नहीं उठाई गई? ग्रामीणों को डर है कि आगामी दिनों में चलने वाली तेज हवाओं और आंधियों के सामने यह खोखला हो चुका पोल टिक नहीं पाएगा। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया, तो किसी जान-माल के नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी?
क्षेत्रीय जनता ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द इस पोल को बदला जाए।
फरेंदा समाधान दिवस: राजस्व मामलों की रही भरमार, DM और SP ने सुनीं जनसमस्याएंhttps://t.co/QQKhk01hyf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 21, 2026























