सिद्धार्थनगर: सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, DM और SSP ने परखा सुरक्षा का घेरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में कल, 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशाल ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ की तैयारियों का आज जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में कल, 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशाल ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ की तैयारियों का आज जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम को भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अत्यधिक सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की

यातायात व पार्किंग मेहमानों के वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग और रूट डायवर्जन।

भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा महिला सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन निकास द्वारों का निरीक्षण।

व्यवहार व सतर्कता: पुलिस कर्मियों को वर-वधू पक्ष व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), क्षेत्राधिकारी बांसी, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.