सिद्धार्थनगर: 15 दिन से लापता बाजा वादक का नहर किनारे मिला कंकाल, हत्या की आशंका से सनसनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 5 फरवरी से लापता 66 वर्षीय बाजा वादक जवाहिर का कंकाल नहर के किनारे बरामद हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 5 फरवरी से लापता 66 वर्षीय बाजा वादक जवाहिर का कंकाल नहर के किनारे बरामद हुआ। इस बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की गंभीर आशंका जताई है।

घटना का विवरण

डुमरियागंज के धनोहरी गांव निवासी जवाहिर बीते 5 फरवरी को भडरिया गांव में एक मुंडन संस्कार में बाजा बजाने गए थे, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। शुक्रवार सुबह खम्हरिया गांव के पास नहर किनारे कुत्तों को मानव हड्डियाँ घसीटते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर मिले कपड़ों और आधार कार्ड के जरिए परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की।

पुलिसिया कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडे और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अवशेषों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

परिजनों का सवाल: मृतक के पुत्र तुलसीराम का कहना है कि जब कार्यक्रम में गए अन्य सभी लोग सुरक्षित लौट आए, तो उनके पिता के साथ क्या हुआ?

पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा है या सोची-समझी साजिश। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.