फरेंदा समाधान दिवस: राजस्व मामलों की रही भरमार, DM और SP ने सुनीं जनसमस्याएं

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा रहा, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज किए गए।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि ये जनता की भावनाओं और हक से जुड़े होते हैं। DM ने कहा कि निस्तारण ऐसा हो कि जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

वहीं, SP सोमेंद्र मीणा ने कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों में पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरतने की हिदायत दी। मौके पर उपस्थित कई अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और राजस्व कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.