महराजगंज : नौतनवा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ के मधुबन नगर वार्ड में एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ के मधुबन नगर वार्ड में एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

परिजनों में कोहराम

इस अनहोनी के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विभिन्न पहलुओं पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.