लखनऊ कूच से पहले कांग्रेस की मनरेगा को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ नजरबंद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेसियों और मनरेगा मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेसियों और मनरेगा मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार को अनूपशहर में जिला को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के आवास पर भारी पुलिस बल ने उन्हें और उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव को नजरबंद कर दिया।

शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 17 फरवरी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। बिना किसी पूर्व नोटिस के की गई इस कार्रवाई पर प्रज्ञा गौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने पुलिस पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, राजेश शर्मा और लक्ष्मी नारायण शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रज्ञा गौड़ ने स्पष्ट किया कि दमनकारी नीतियों के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा और जल्द ही तहसील स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Voice Of News24