महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकासखंड मिठौरा की ग्राम पंचायत सिंदुरिया के दक्षिण मुहल्ला में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड मिठौरा की ग्राम पंचायत सिंदुरिया के दक्षिण मुहल्ला में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गांव के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया और बस्ती में नाली निर्माण व इंटरलॉकिंग सड़क की तत्काल मांग उठाई।
10 साल से नहीं हुआ कोई काम
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हारून के घर से समीम के घर तक लगभग 10 वर्ष पूर्व खड़ंजा लगाया गया था, लेकिन उसके बाद से आज तक यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और नालियों के जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे न केवल आवागमन में बाधा आ रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
अधिकारियों ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन में श्यामबदन, सुचित यादव, सुमित्रा देवी और हारून सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आगे उग्र कदम उठाएंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कराकर जल्द ही अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















