गोंडा: केजीएन पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेनवॉश’ और अवैध संचालन का आरोप, BSA ने दिए जाँच के आदेश

गोंडा

गोंडा जनपद के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र स्थित केजीएन पब्लिक स्कूल (सेहरिया चौराहा) विवादों के घेरे में है। विद्यालय पर लव जिहाद को बढ़ावा देने, बच्चों का ब्रेनवॉश करने और बिना मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र स्थित केजीएन पब्लिक स्कूल (सेहरिया चौराहा) विवादों के घेरे में है। विद्यालय पर लव जिहाद को बढ़ावा देने, बच्चों का ब्रेनवॉश करने और बिना मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

मान्यता केवल कक्षा 5 तक, चल रहा था हाईस्कूल

प्रारंभिक जांच में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विद्यालय के पास केवल कक्षा 5 तक की मान्यता है, लेकिन प्रबंधन छात्रों को गुमराह कर हाईस्कूल तक के प्रवेश ले रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि माध्यमिक शिक्षा के लिए इस संस्थान को कोई अनुमति नहीं दी गई है।

धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का विवाद

आरोपों के अनुसार, विद्यालय में अवैध रूप से धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। विवाद तब और गहरा गया जब रविवार को छुट्टी के दिन चल रही कोचिंग के दौरान परवेज खान नामक युवक पर एक हिंदू छात्रा को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगा। जब छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि स्कूल में तैनात सलाउद्दीन हाफिज ने कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ फैलाने जैसी आपत्तिजनक बातें कहीं।

पुलिस हिरासत और प्रशासनिक रुख

घटना से स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी रोष है और उन्होंने स्कूल को तत्काल बंद करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। BSA अमित कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विद्यालय के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24