बुलंदशहर: पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सोनालिका ट्रैक्टर बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ककोड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ककोड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक छोटा ट्रैक्टर बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी पम्मी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर पुष्पेंद्र पुत्र मुकेश (निवासी मढौला, जेवर, गौतमबुद्धनगर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सोनालिका कंपनी का वह छोटा ट्रैक्टर बरामद हुआ है, जिसे उसने बीते 12 फरवरी 2026 को ककोड़ क्षेत्र के ग्राम अलौदा जागीर से चोरी किया था।

पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच के अनुसार, पुष्पेंद्र एक आदतन अपराधी है जिस पर पहले से ही मारपीट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस ट्रैक्टर चोरी के संबंध में बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उप-निरीक्षक विजय कुमार, अंकित कुमार और सर्विलांस टीम का विशेष योगदान रहा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News24