आरपीएफ एएसआई मोहम्मद अब्बास रिज़वी महानिदेशक सम्मान से नवाजे गए, क्षेत्र में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मंडल में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मोहम्मद अब्बास रिज़वी को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए महानिदेशक (DG) सम्मान से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मंडल में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मोहम्मद अब्बास रिज़वी को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए महानिदेशक (DG) सम्मान से सम्मानित किया गया है। रविवार को आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रधान सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश ने उन्हें महानिदेशक कार्यालय की ओर से प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

सिद्धार्थनगर के हल्लौर निवासी मोहम्मद अब्बास रिज़वी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बेदाग सेवा छवि के लिए जाने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि रिज़वी जैसे अनुशासित अधिकारी युवा कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हल्लौर के ग्राम प्रधान ताक़ीब रिज़वी, समाजसेवी क़सीम रिज़वी और वरिष्ठ पत्रकार हाशिम रिज़वी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों ने इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.