बुलंदशहर: आर्थिक तंगी और मिल प्रबंधन के दबाव में शुगर मिल कर्मी ने की आत्महत्या

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अगौता अनामिका शुगर मिल में कार्यरत 50 वर्षीय श्रमिक शरीफ ने आर्थिक तंगी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अगौता अनामिका शुगर मिल में कार्यरत 50 वर्षीय श्रमिक शरीफ ने आर्थिक तंगी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में “घर में एक चुटकी आटा न होने” का दर्दनाक जिक्र मिला है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मिल गेट पर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

समाजसेवी रहीस के अनुसार, शरीफ पिछले 20 वर्षों से मिल में कार्यरत था। आरोप है कि मिल प्रबंधन उस पर ढाई लाख रुपये जमा करने का अनैतिक दबाव बना रहा था, जबकि किसानों से उसे भुगतान नहीं मिला था। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए मृतक के बेटे को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की है।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों की तहरीर पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिल चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने आरोपों को नकारते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.